पिछले कई महीनों से हिंसा का सामना कर रहे पापुआ न्यू गिनी में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी जिसके नतीजे में कम से कम 53 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिछले कुछ महीने से हिंसा की कई घटनाएं देख चुके पापुआ न्यू गिनी की सरकार हालाँकि बार-बार दावे करती रही है कि वो लोकतंत्र को मजबूती के साथ स्थापित करेगी, लेकिन जब भी कोई कदम उठाया जाता है तो कहीं न कहीं हिंसा की खबर आ जाती है। अब एक बार फिर यहां आदिवासी हिंसा में कम से कम 53 लोगों की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के सुदूर हाइलैंड्स क्षेत्र में एंगा प्रांत में घात लगाकर हमला किया गया था। इससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
19 फ़रवरी 2024 - 04:58
समाचार कोड: 1438878
एक बार फिर यहां आदिवासी हिंसा में कम से कम 53 लोगों की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी सामने आई है।